Thursday, August 6, 2026
Homeराष्ट्रीयRailway : रक्षाबंधन पर यात्रियों को बड़ी सौगात, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी...

Railway : रक्षाबंधन पर यात्रियों को बड़ी सौगात, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

Railway : रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल-रीवा-भोपाल के बीच चार विशेष सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में बीना, सागर और दमोह सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेंगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त को रात्रि 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 02156 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। रेलवे का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

गाड़ी 02189 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट 26 एवं 27 अगस्त को भोपाल से रात्रि 10:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रीवा स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी. इसके अलावा गाड़ी 02190 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 27 अगस्त को रीवा से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी. गाड़ी 02154 रीवा-भोपाल वन-वे सुपरफास्ट 29 अगस्त को रीवा से शाम 6:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4.30 भोपाल पहुंचेगी.

गाड़ी 02180 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट 30 अगस्त को रीवा से शाम 6:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन भोपाल स्टेशन पर सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी 02179 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 31 अगस्त को भोपाल से रात्रि 10:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रीवा पर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में यह ट्रेनें संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना स्टेशन पर रुकेंगी.

Related Articles

Latest News