Monday, August 31, 2026
HomeTechnologyPoco X8 Power 5G की भारत में एंट्री 4 सितंबर को, 10,000mAh...

Poco X8 Power 5G की भारत में एंट्री 4 सितंबर को, 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग से होगा लैस

Poco X8 Power 5G का भारत में लॉन्च आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को सितंबर की शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। जैसा कि इसके नाम से संकेत मिलता है, यह फोन खासतौर पर पावर और बैटरी पर फोकस करेगा। Poco X8 Power 5G में कंपनी ने 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिसे पोको ने अब तक अपने ब्रांड के तहत पेश की गई सबसे बड़ी बैटरी बताया है। बड़ी बैटरी के अलावा फोन में कई अन्य दमदार फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं Poco X8 Power 5G में क्या-क्या खास होने वाला है।

Poco X8 Power 5G भारत में एंट्री डेट –

भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने फोन के लॉन्च को लेकर आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक स्मार्टफोन को 4 सितंबर दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद Poco X8 Power 5G को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का लॉन्च इवेंट उसके आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों, जिसमें YouTube भी शामिल है, पर लाइव देखा जा सकेगा। माना जा रहा है कि लॉन्च के दौरान कंपनी फोन की कीमत, उपलब्धता और अन्य प्रमुख फीचर्स से जुड़ी जानकारी भी साझा कर सकती है।

Poco X8 Power 5G भारत में प्राइस –

Poco X8 Power 5G की कीमत का खुलासा ब्रांड की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। वहीं, लीक्स में फोन की कीमत 28 हजार से लेकर 30 हजार रुपये के बीच शुरू हो सकती है। फोन खरीद के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट, ऑनलाइन स्टोर, Flipkart आदि पर उपलब्ध होगा।

Poco X8 Power 5G क्या हैं विशेषताएं –

Poco X8 Power 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें 3500 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस मिलने वाली है। फोन के डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन होगा। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन में कंपनी IP68 व IP69K रेटिंग भी दे सकती है। फोन के कैमरा की बात करें तो रियर में यह 50MP के मेन कैमरा से लैस होगा। साथ में OIS का सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन में सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट आने की बात सामने आई है। कंपनी फोन के साथ चार बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड दे सकती है। साथ ही 6 साल तक इसमें सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिल सकते हैं। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन एक बार के चार्ज में 3.5 दिन तक चल सकता है। इसके अलावा बैटरी हेल्थ के लिए दावा किया गया है कि यह 6 साल तक बेहतरीन बैकअप दे सकती है।

लीक्स की मानें तो फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। साथ ही 27W रीवर्स चार्जिंग फीचर भी इसमें आ सकता है। चार्जिंग के लिए फोन में USB-C पोर्ट मौजूद होगा। Poco X8 5G को भी कंपनी स्टैंडर्ड वेरिएंट के रूप में उसी दिन, यानी 4 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। इसमें 9000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
Related Articles

Latest News