OPPO A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इससे पहले अगस्त में अपने घरेलू बाजार में पेश किया था, जबकि अब इसका ग्लोबल वेरिएंट थाईलैंड, मलेशिया और ऑस्ट्रिया समेत चुनिंदा बाजारों में उतारा गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 10,000mAh की बैटरी है, जिसे 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 4 Gen सीरीज का चिपसेट मिलता है। खास बात यह है कि स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे इसे जरूरत पड़ने पर पावरबैंक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं OPPO A7 Pro Max 5G के ग्लोबल मॉडल की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और इसके सभी खास फीचर्स के बारे में।
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल लॉन्च प्राइस
OPPO A7 Pro Max 5G को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है। कीमत की बात करें तो मलेशिया में इसकी कीमत MYR 2,299 (लगभग 54,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, ऑस्ट्रिया में यह €599 (लगभग 66,000 रुपये) और थाईलैंड में THB 19,999 (लगभग 57,500 रुपये) में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन को Surfing Blue और Lunar Black जैसे दो आकर्षक रंगों में लॉन्च किया गया है।
Oppo A7 Pro Max 5G फीचर और विशेषताएं –
Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मॉडल में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,772 × 1,272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। फोन में कंपनी ने क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट लगाया है जो कि 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित ColorOS 16 के साथ आता है।
Oppo A7 Pro Max 5G कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है, यानी वीडियो रिकॉर्ड करते समय वीडियो हिलता हुआ नजर नहीं आता है। इसके साथ में कंपनी 2 मेगापिक्सल का सेंकडरी सेंसर दिया है जो कि मोनोक्रॉम सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। फोन दोनों ही, रियर और फ्रंट कैमरा से 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है।
Oppo A7 Pro Max 5G की बैटरी इसका सबसे धांसू फीचर बनकर आता है। फोन 10,000mAh बैटरी को सपोर्ट करता है। साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल जाती है। फोन में कंपनी ने 27W रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। 10 हजार एमएएच की भारी बैटरी कैपिसिटी के चलते इसे पावरबैंक के जैसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अन्य फीचर्स में फोन के अंदर ऑप्टिकल डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी मिल जाती है। यह NFC को भी सपोर्ट करता है। फोन को कंपनी ने धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान की है जिसके लिए यह IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।









