Saturday, September 26, 2026
HomeTechnologyएक बार चार्ज करो और घंटों चलाओ, इस फ़ोन के सामने महंगे...

एक बार चार्ज करो और घंटों चलाओ, इस फ़ोन के सामने महंगे मोबाइल भी पड़ जाएं फीके

Vivo ने अपनी Y-Series में एक और नया स्मार्टफोन शामिल कर दिया है। कंपनी ने चीन के बाजार में Vivo Y600i को पेश किया है, जिसे खास तौर पर बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड के साथ उतारा गया है। फोन में 8000mAh की बैटरी, 120Hz स्क्रीन, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे इसकी ड्यूरेबिलिटी पर भी फोकस साफ नजर आता है। नया Vivo Y600i, कंपनी के Y600 Turbo और Y600 Pro के साथ Y-Series का हिस्सा बन गया है।

8000mAh बैटरी बनी फोन की सबसे बड़ी ताकत

Vivo Y600i की सबसे खास बात इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी ने इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर इसे दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Vivo के मुताबिक लैब टेस्ट में बैटरी ने 1500 चार्जिंग साइकल पूरे होने के बाद भी अपनी कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता बरकरार रखी। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर फोन करीब 25 घंटे तक शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक और लगभग 16 घंटे तक लगातार नेविगेशन का साथ दे सकता है।

120Hz डिस्प्ले में 1300 निट्स तक ब्राइटनेस

स्मार्टफोन में 6.87 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 1592×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। HBM मोड में इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक पहुंचती है। स्क्रीन में DC Dimming का फीचर भी मौजूद है। इसके अलावा, आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोन को TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है, जिसमें सॉफ्टवेयर आधारित लो ब्लू-लाइट प्रोटेक्शन दिया गया है।

Snapdragon 4 Gen 2 से मिलेगा परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y600i में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट लगाया गया है। इसे 6GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में मेमोरी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। वहीं Memory Fusion तकनीक की मदद से RAM को अतिरिक्त 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

50MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y600i के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल-सिम 5G, Bluetooth 5.1 और USB Type-C पोर्ट मौजूद है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड ब्लास्टर भी दिया गया है।

IP69 रेटिंग से मजबूत हुआ फोन

Vivo ने Y600i को सिर्फ बैटरी और परफॉर्मेंस के लिहाज से ही नहीं, बल्कि मजबूती के मामले में भी तैयार किया है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। इसके अलावा स्मार्टफोन को SGS की फाइव-स्टार ड्रॉप-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिली है। यानी कंपनी ने इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान होने वाले झटकों और कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

चीन में इतनी है Vivo Y600i की कीमत

Vivo Y600i को चीन में फिलहाल 6GB RAM और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,999 युआन रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 24 हजार रुपये के आसपास बैठती है, हालांकि भारतीय कीमत अलग हो सकती है।

फोन को Stardust, Sky Blue और Midnight Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। चीन में इसकी बिक्री 30 सितंबर से शुरू होगी। फिलहाल Vivo ने भारत या अन्य इंटरनेशनल मार्केट में Y600i की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Related Articles

Latest News