Saturday, September 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशसंविदा, आउटसोर्स कार्मिकों की मांगों पर सक्रिय हो फेडरेशन : राकेश डी...

संविदा, आउटसोर्स कार्मिकों की मांगों पर सक्रिय हो फेडरेशन : राकेश डी पी पाठक

मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने जबलपुर क्षेत्र के साथियों से बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कर्मचारियों, कंपनी कैडर कार्मिकों, नियमित कर्मचारियों और सम्माननीय पेंशनर्स की समस्यायों को तत्परता के साथ प्रमुखता से प्रशासन, प्रबंधन के समक्ष रखने के लिए फेडरेशन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय करना होगा।

उन्होंने सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्यायों पर विस्तृत चर्चा कर सभी से अनुरोध किया कि हम सबको एकजुट होकर संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कार्मिकों, नियमित कर्मचारियों, कंपनी कैडर कार्मिकों और सम्माननीय पेंशनर्स जनों से लगातार सम्पर्क और संवाद करना हम सबकी सर्वोच्च प्राथमिकता होना चाहिए। महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा कि फेडरेशन का ऊर्जा मंत्री, प्रमुख सचिव ऊर्जा, सीएमडी से अनुरोध है कि परीक्षा देकर नौकरी में आएं 15 वर्षों से कार्यरत सभी संविदा कर्मियों को बिना परीक्षा, बिना शर्त नियमित किया जाए,आउट सोर्स कर्मचारियों को नई भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए।

अनेक श्रेणियों में लम्बे समय से व्याप्त वेतन विसंगति दूर की जाएं। सीपीसीटी की छूट का आदेश जारी कर हजारों अनुकंपा आश्रितों, पदोन्नति से वंचित कार्मिकों को नियमित नियुक्ति, पदोन्नति दें। मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि लम्बे समय से लंबित नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता, महंगाई राहत, परिवार पेंशन राहत के आदेश शीघ्र एकसाथ जारी कर दशहरा के पूर्व सभी को इसका भुगतान कराएं। सभी बिजली कंपनियों के कर्मचारियों के हित और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार पेंशन की गारंटी ले।

इस अवसर फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव पंडित उमाशंकर दुबे जी को चित्र गुप्त अखाड़ा का राष्ट्रीय धर्म ज्योतिष सम्मेलन 2026 लखनऊ,उत्तर प्रदेश में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी द्वारा सम्मानित किया गया है। इस मिलें सम्मान के लिए मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के सभी साथियों ने पंडित उमाशंकर दुबे जी का स्वागत, सम्मान शाल, श्रीफल फूल माला पहनाकर किया।

दिनेश दुबे ने ने सभी साथियों से एक जुट होकर कर्मचारियों के हित में लगातार संघर्ष करने का आव्हान किया। उन्होंने
कहा कि मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन द्वारा सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है। सतीश गुप्ता ने कहा कि फेडरेशन 15 बर्षो के बाद आज पूरे प्रदेश में हर मांग को पूरी ताकत के साथ प्रबंधन के समक्ष रख रहा है। आज पूरे प्रदेश में फिर फेडरेशन का नाम और विश्वसनीयता बढ रही है। उमाशंकर दुबे ने कहा कि हम सबको फेडरेशन का साथ देना चाहिए। फेडरेशन ही एकमात्र संगठन है जिनसे कर्मचारियों के हित में लगातार निर्णय कराएं है।

इस अवसर पर मनोज पाठक, मोहित पटेल, योगेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए। फेडरेशन के अवनीश तिवारी,राजेश मिश्रा,अजय चौबे, दिलीप पाठक,बी एम तिवारी,एस के यादव,आर के वर्मा, जी डी यादव ने पंडित उमाशंकर दुबे जी को बधाई दी।

Related Articles

Latest News