Saturday, September 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather: बारिश का दौर फिर हुआ तेज, इन जिलों में अलर्ट...

MP Weather: बारिश का दौर फिर हुआ तेज, इन जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय रहने का अनुमान है। रीवा और सतना में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दतिया, भिंड, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।

रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर और पांढुर्णा में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। वहीं विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, सागर और निवाड़ी में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। भोपाल, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी मध्य प्रदेश के खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर और नीमच में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान भोपाल समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

तापमान की बात करें तो अगले तीन दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है –

जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। 25 सितंबर को पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं तालुन, बड़वानी में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो तालुन, बड़वानी 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि रतलाम में 35.4 डिग्री और नीमच के मरुखेड़ा में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी भोपाल में 26 सितंबर को मौसम सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक वाला रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार यहां हवा की औसत रफ्तार 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 
Related Articles

Latest News