मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने प्रमुख सचिव ऊर्जा,ऊर्जा सचिव एवं सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध संचालक गणों से अनुरोध किया है कि सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को भी दीपावली के पूर्व वेतन का भुगतान करा दीजिए जिससे सभी आउट सोर्स कार्मिक भी अपने परिवार के साथ उल्लास के साथ दीपावली मना सकें। राकेश डी पी पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा नियमित कर्मचारियों और साथ मे पेंशनर्स को भी महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत देने का आदेश जारी करा दिया गया है।
फेडरेशन इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करता है, साथ ही मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करता है कि पेंशनर्स के साथ अब भेद-भाव को बंद कराने का कष्ट करें। नियमित कर्मचारियों को जनवरी माह से महंगाई भत्ता दिया गया है जो सराहनीय है किन्तु पेंशनर्स को वहीं महंगाई राहत, पेंशन राहत जुलाई माह 26 से देने का आदेश जारी किया गया है। अर्थात पेंशनर्स को 06 माह के एरियर का नुक़सान हो गया है। जो कि पेंशनर्स के साथ अन्याय है। फेडरेशन मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करता है कि इस अन्याय को आपको ही दूर करना है, अतः शीघ्र इस भेद-भाव दूर कीजिए।
राकेश डी पी पाठक ने सभी बिजली कंपनियों में माननीय प्रबंध संचालक गणों से अनुरोध किया है कि वे मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग से यह स्पष्ट निर्देश जारी करा दे कि कार्यालयों और फील्ड में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों का अटेंडेंस के नाम पर वेतन न रोका जाए।
राकेश डी पी पाठक, यू के पाठक, लक्ष्मण सिंह राजपूत, खूबचंद शर्मा,एन के यादव, उमाशंकर मेहता, दिनेश दुबे, सुरेश बाबू खरे,बी एस राठौर,जी एस खंडेलवाल,आर के कौशिक,जी एल चौरसिया, किशोर चौहान, अनूप वर्मा, विमल महापात्र, अविनाश तिवारी, राजेश मिश्रा, दीपक मेमने, सुधीर मिश्रा, मोहित पटेल, योगेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, मनोज पाठक, दयाशंकर द्विवेदी, दिलीप पाठक ने ऊर्जा मंत्री जी, प्रमुख सचिव ऊर्जा, ऊर्जा सचिव, सीएमडी, एवं सभी बिजली कंपनियों के एमडी गणों से अनुरोध किया है कि विशेष परिस्थिति मानकर दीपावली के पूर्व सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को वेतन भुगतान कराने का कष्ट करें। साथ ही यह स्पष्ट आदेश जारी करा दे कि फील्ड में कार्यरत आउट सोर्स कार्मिकों का वेतन अटेंडेंस के नाम पर न रोका जाए।
राकेश डी पी पाठक ने ऊर्जा सचिव से अनुरोध किया है सभी आउट सोर्स कर्मचारियों को केन्द्र सरकार व्दारा स्वीकृत पारिश्रमिक के अनुसार ही भुगतान किया जाएं। आउट सोर्स कार्मिकों वेतन का भुगतान विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा अपने अपने विभाग के माध्यम से सीधे किया जाएं।
इनका हर पांच साल में वेतन निर्धारण किया जाना चाहिए। राकेश डी पी पाठक ने कहा कि बिजली लाइन पर कार्य करने के दौरान विद्युत दुर्घटनाग्रस्त आउट सोर्स कार्मिकों का इलाज किसी भी अस्पताल में कराने की व्यवस्था होना चाहिए। दुघर्टना में अंग भंग पर संबंधित आउट सोर्स कर्मचारी को 20 लाख रुपए और दुखद निधन होने पर 50 ,लाख रुपए
तत्काल प्रभाव से भुगतान किया जावें। मृत आउट सोर्स कर्मचारी के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए।

![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)






