भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक हत्याकांड से भोपाल में हड़कंप मच गया। इस घटना से एक ही झटके में पूरा परिवार उजड़ गया। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला भोपाल के मालीखेड़ी इलाके का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी, जिसके बाद खुद उसने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी और मां समेत दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने ट्रेन के आगे आकर जान दे दी।
पांच लोगों की मौत से हड़कंप
दरअसल, भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां चार लोगों की हत्या करने के बाद एक युवक ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक युवक ने अपनी पत्नी, मां समेत दो बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी। पूरी घटना मालीखेड़ी इलाके में स्थित घर की है। वहीं चारों की हत्या करने के बाद युवक घर से भाग गया। बाद में उसने ट्रेन से कटकर अपनी भी जान दे दी। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने दी जानकारी
इस मामले की जानकारी देते हुए DCP जोन 4 आदर्श कांत शुक्ला ने परिवार के पांच सदस्यों की मौत पर कहा, “आज सुबह हमें FRV सिस्टम पर रेलवे ट्रैक के पास एक घटना के बारे में अलर्ट मिला। सुखी सेवनिया से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि एक ही परिवार के चार सदस्यों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है। वह व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से मारा गया। परिवार के चार सदस्यों के शवों की जांच करने पर ऐसा लगा कि उनके गले काटे गए थे।”

![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-324x160.jpg)






