Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में घटे कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले, बढ़ी रिकवरी दर

देश में घटे कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले, बढ़ी रिकवरी दर

देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है। साथ ही राहत की बात है कि कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर भी 1.5 प्रतिशत से नीचे आ गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 48,648 नए मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 80,88,851 मामले सामने आ चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 73,73,375 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 57386 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर बढ़कर 91.15 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 5,94,384 एक्टिव मामले हैं, जो कुल कोरोना संक्रमण के मामलों का 7.34 प्रतिशत है। हालांकि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 563 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक देश में कोरोना संक्रमण से 1,21,090 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Latest News