Tuesday, September 15, 2026
Homeराष्ट्रीयतीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार कमेटी ने फिजिक्स के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष आर्थर अशकिन, गेरार्ड मोउरो और डोना स्ट्रिकलैंड को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
लेजर फिजिक्स के क्षेत्र में ग्राउंडब्रैकिंग आविष्कारों के लिए आर्थर अशकिन को और बाकी आधा संयुक्त रूप से गेरार्ड मोउरो और डोना स्ट्रिकलैंड को देने का निर्णय लिया गया है। कमेटी ने आज लेजर भौतिकी के क्षेत्र में आविष्कारों के लिए पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा कि इन आविष्कारों ने उद्योग और चिकित्सा में उपयोग किए जाने वाले उन्नत परिशुद्धता उपकरणों का मार्ग प्रशस्त किया है।

Related Articles

Latest News