Tuesday, September 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशदिग्विजय सिंह ने बताये मप्र के नये मुख्यमंत्री के चौंकाने वाले नाम,...

दिग्विजय सिंह ने बताये मप्र के नये मुख्यमंत्री के चौंकाने वाले नाम, कहा- मामू का जाना तय

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट से मध्य प्रदेश में नई बहस छेड़ दी है। दिग्विजय सिंह के नये ट्वीट से सियासी गलियारे में सरगर्मी बढ़ गई है और तरह-तरह की चर्चायें शुरू हो चुकी हैं।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि एमपी में सीएम बदले जा सकते हैं और उन्होंने लोगों से संभावित नामों के बारे में पूछा था। साथ ही कहा था कि अगर आप लोग नहीं बताएंगे तो मैं कल (सोमवार को) बता दूंगा।

इसके बाद आज दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में दो नामों का उल्लेख किया है। दोनों ही नाम चौंकाने वाले हैं। दिग्विजय सिंह ने आज सोमवार को किए अपने ट्वीट में लिखा है कि अब एमपी बीजेपी में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। मोदी जी के उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल और संघ के उम्मीदवार बीडी शर्मा। बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। मामू का जाना तय।

Related Articles

Latest News