Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयरेलवे भर्ती बोर्ड के गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी के लेवल-6 के परिणाम घोषित

रेलवे भर्ती बोर्ड के गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी के लेवल-6 के परिणाम घोषित

भारतीय रेलवे ने 30 जुलाई 2022 को स्टेशन मास्टर, वाणिज्यिक अपरेंटिस के कुल 7124 पदों पर भर्ती हेतु सीईएन 01/2019 गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) के लेवल-6 के लिए कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा (सीबीएटी) का आयोजन किया था।

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), चेन्नई और आरआरबी सिलीगुड़ी द्वारा लेवल-6 पदों के परिणाम आज पहले ही अपलोड किए जा चुके हैं। अन्य आरआरबी द्वारा परिणामों को अंतिम रूप देने और उन्हें अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। आरआरबी द्वारा सभी 21 परिणाम कल तक घोषित कर दिए जाने की संभावना है।  

Related Articles

Latest News