Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशइंदौर स्मार्ट सिटी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार

इंदौर स्मार्ट सिटी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार

भोपाल (हि.स.)। इंदौर स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटीज़ इंडिया अवार्ड्स में शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इंदौर स्मार्ट सिटी को यह पुरस्कार स्वच्छता, नवाचार, अधोसंरचना विकास और परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है।

जनसम्पर्क अधिकारी जकिया रूही ने बताया कि दिल्ली के प्रगति मैदान में 17 से 19 जनवरी, 2024 तक स्मार्ट सिटीज़ इंडिया एक्सपो का आयोजन किया गया। इसमें शुक्रवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में इंदौर स्मार्ट सिटी को यह सम्मान प्रदान किया गया। पुरस्कार इंदौर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह और टीम ने ग्रहण किया।

Related Articles

Latest News