Thursday, October 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश सरकार का निर्देश: नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को बंद...

मध्य प्रदेश सरकार का निर्देश: नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को बंद रहेंगी माँस-मछली की दुकानें एवं पशुवध गृह

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, माँस-मछली की दुकानें बंद रहेंगी।

इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद को निर्देश जारी किये हैं।

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिये हैं।

Related Articles

Latest News