Homeराष्ट्रीयएनआईए का कश्मीर घाटी और जम्मू शहर में कई स्थानों पर छापा

एनआईए का कश्मीर घाटी और जम्मू शहर में कई स्थानों पर छापा

जम्मू (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज शनिवार की सुबह कश्मीर घाटी और जम्मू शहर में कई स्थानों पर छापा मारा है।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला और जम्मू शहर के गुज्जर नगर में कुछ स्थानों पर दबिश दी है। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के सदस्यों के स्वामित्व वाले परिसरों पर की गई है।

Related Articles

Latest News