Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबिजली कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का आगाज, 16 फरवरी को...

बिजली कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का आगाज, 16 फरवरी को पूरे देश में होगा प्रदर्शन

NCCOEEE (नेशनल कॉर्डिनेशन कमिटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स) एवं AIPEF (ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन) के आह्वान पर बिजली कर्मी शुक्रवार 16 फरवरी 2024 को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एवं इंजीनियर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व्हीकेएस परिहार ने बताया कि 16 फरवरी 2024 को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बिजली कंपनियों का निजीकरण बंद करने, विद्युत अधिनियम 2022 वापस लेने, चतुर्थ वेतनमान लागू करने, संविदा नियमितीकरण, आवश्यक संशोधन के साथ संविदा नीति 2023 लागू करने, गृह जिला ट्रांसफर नीति बनाने, आउटसोर्स कर्मचारी की वेतन वृद्धि एवं सेवा सुरक्षित करने नीति, OPS लागू करने, O3 स्टार विलोपित करते हुए PB-4 (O3) का वेतनमान लागू करने, कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता एवं विभागीय कर्मचारियों को कनिष्ठ अभियंता के पद पर नियुक्त करने हेतु आरक्षण नीति बनाना, 2018 एवं इसके बाद भर्ती हुए कनिष्ठ अभियंताओं का ग्रेड पे सुधारने सहित अन्य कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में NCCOEEE एवं AIPEF द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी NCCOEEE एवं AIPEF के आह्वान पर कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में 16 फरवरी 2024 को दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक बिजली नगर, गोविन्दपुरा गेट पर फोरम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

Related Articles

Latest News