Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशभोपाल में शासकीय आवास आवंटन के लिए मंत्रिगण समिति का गठन

भोपाल में शासकीय आवास आवंटन के लिए मंत्रिगण समिति का गठन

भोपाल (हि.स.)। राज्य शासन द्वारा भोपाल में शासकीय आवास आवंटन के प्रकरणों में अनुशंसा करने के लिए मंत्रीगण की समिति का गठन किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने दी।

उन्होंने बताया कि शासकीय आवास आवंटन समिति में जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री कुंवर विजय शाह, नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह होंगे और अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, गृह विभाग समिति के समन्वयक रहेंगे।

Related Articles

Latest News