Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमोहन सरकार का निर्णय पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रमों में...

मोहन सरकार का निर्णय पशु चिकित्सा एवं मत्स्य विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रमों में नीट की प्रावीण्य सूची के आधार पर होगा प्रवेश

मध्यप्रदेश शासन के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के बैचलर ऑफ़ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी तथा बैचलर ऑफ़ फिशरीज साइंस पाठ्यक्रम के राज्य कोटा की सीटों पर वर्ष 2024-25 से नीट (NEET) की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रवेश होगा।

मध्य प्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के आदेश अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों के लिए आगामी 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET पर किए जा सकते हैं। नीट प्रवेश परीक्षा 5 मई, 2024 रविवार को दोपहर 2:00 बजे से अपराह्न 5:20 तक होगी।

प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी गुलशन बामरा ने बताया कि नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत संचालित जबलपुर, महू एवं रीवा के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालयों में बैचलर ऑफ़ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी पाठ्यक्रम की राज्य कोटा की 255 अर्थात 85% सीटों पर वर्ष 2024-25 से नीट की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

इसी प्रकार विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, जबलपुर में बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस पाठ्यक्रम की राज्य कोटा की 46 अर्थात 80% सीटों पर भी वर्ष 2024-25 से नीट के माध्यम से प्रवेश होगा।

Related Articles

Latest News