Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में आंसर शीट लिये शिक्षिका का वीडियो वायरल, कई अधिकारी निलंबित

एमपी में आंसर शीट लिये शिक्षिका का वीडियो वायरल, कई अधिकारी निलंबित

दमोह (हि.स.)। एक शिक्षिका का उत्तर पुस्तिका लिये वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को दमोह के कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने कार्यवाही करते हुये जहां शिक्षिका एवं केन्द्राध्यक्ष को निलंबित कर दिया वहीं पर्यवेक्षक को भी हटाने के आदेश दिये हैं।

कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि स्कूल का एक मामला सामने आया है, जिसमें आंसर शीट किसी को ले जाते हुए मिली है, इसकी जांच हेतु वहां पर तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी गए थे, उसकी जब्ती करके पंचनामा बनाया गया है।

कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि जो प्रारंभिक एग्जामिनेशन किया गया है, उसमें जो एग्जाम में बांटी गई थी, वह आंसर शीट वहां की नहीं थी, उसके बाद उसे वापिस सेंटर तक भिजवा दिया गया है। जो शीट ले जाता हुआ मिला था, वह स्कूल का ही एक टीचर था, उसको निलंबित किया है। साथ में अभी एफआईआर भी कराई जा रही है।

इसके साथ ही वहां पर जो पर्यवेक्षक थे, जो वहां पर ऑब्जर्व्स लगे हुए थे, उनको भी निलंबित किया गया है और केंद्राध्यक्ष को वहां से जांच होने तक पृथक किया गया है। इसकी जांच जिला शिक्षा अधिकारी कर रहे हैं।

Related Articles

Latest News