Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयजाने-माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन

जाने-माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई (हि.स.)। जाने-माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पुत्र राजिल सयानी ने आज (बुधवार) यह जानकारी दी। राजिल ने बताया ”दिल का दौरा पड़ने से अमीन सयानी का मंगलवार शाम करीब सात बजे एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया।”

राजिल ने कहा कि ‘अंतिम संस्कार को लेकर जल्द अपडेट दिया जाएगा।’ अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। उनकी पहचान एक रेडियो सेलिब्रिटी की रही। सयानी ने सीलोन रेडियो के अपने प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘ बिनाका गीतमाला’ के जरिए लोकप्रियता हासिल की। वो अपनी मनमोहक आवाज और आकर्षक शैली के लिए जाने जाते थे।

रेडियो सुनने का शौक रखने वालों के कानों में आज भी सयानी की आवाज में ‘नमस्कार भाइयों और बहनों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं’ गूंजता है। अमीन सयानी ने भारत में रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई। वे अपनी बुद्धि, ज्ञान और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते थे।

Related Articles

Latest News