Saturday, June 6, 2026
Homeराष्ट्रीयमां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर...

मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं और वह सितंबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी शेयर की। पिछले दो महीने से एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही हैं और अब उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी है। जैसे ही दीपिका ने यह खुशखबरी शेयर की, उन्हें बधाई देने का तांता लगा है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दीपिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने यह खबर शेयर की कि वो मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में यह भी बताया है कि उनके बच्चे का जन्म किस महीने में होगा। दीपिका ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें बताया गया है कि दीपिका के बच्चे का जन्म इसी साल सितंबर महीने में होगा। इस पोस्ट को शेयर करने के बाद फैंस और मशहूर हस्तियों ने दीपिका-रणवीर को शुभकामनाएं दी हैं। दीपिका की ये पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया।

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण बाफ्टा अवॉर्ड समारोह में शामिल हुई थीं। इसके बाद से उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बाफ्टा अवॉर्ड शो के दौरान भी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का बेबी बंप सोशल मीडिया पर नजर आया था। हालांकि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस पर चुप्पी साधे रखी। आखिरकार आज उन्होंने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति व एक्टर रणवीर सिंह की प्रेम कहानी फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर शुरू हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों वर्ष 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे। फैंस भी उत्सुक थे कि बॉलीवुड की ये पॉपुलर जोड़ी कब खुशखबरी देगी। एक तरफ जहां दोनों अपने काम में काफी बिजी हैं। दीपिका जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगी तो वहीं रणवीर सिंह फिल्म ‘सिंघम 3’ और ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे।

Related Articles

Latest News