Xiaomi ने आउटडोर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना नया Smart Solar Camera 4 Pro 4G Dual-Camera Edition लॉन्च किया है। यह स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा सोलर पावर से चलता है, इसलिए इसे घरेलू बिजली या Wi-Fi कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। खास तौर पर निर्माण स्थलों, फार्महाउस और दूरदराज के इलाकों जैसे स्थानों के लिए डिजाइन किए गए इस कैमरे में 9900mAh की बड़ी बैटरी और 7.6W का सोलर पैनल दिया गया है, जिससे इसे लगातार पावर मिलती रहती है और बार-बार चार्ज करने की आवश्यकता नहीं होती। आइए जानते हैं इस दमदार सोलर सिक्योरिटी कैमरे की कीमत और शानदार फीचर्स।
Xiaomi Smart Solar Camera 4 की कीमत
Xiaomi ने अपने नए Smart Solar Camera 4 Pro को फिलहाल चीनी बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 649 युआन (करीब ₹9,200) रखी है। इच्छुक ग्राहक इस स्मार्ट सोलर सिक्योरिटी कैमरे को Xiaomi Youpin के जरिए खरीद सकते हैं। अपनी किफायती कीमत, सोलर पावर सपोर्ट और 4G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के चलते यह कैमरा आउटडोर सुरक्षा के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है।
Xiaomi Smart Solar Camera 4 बेहतरीन काम करेगा –
Xiaomi Smart Solar Camera 4 Pro 4G को कंपनी ने बाहरी सर्विलांस के लिए पेश किया है। यह ऐसी जगहों के लिए बहुत उपयोगी है जहां पर Wi-Fi कनेक्शन उपलब्ध नहीं होता है, या फिर बिजली कनेक्शन भी पहुंचाना संभव नहीं है। उदाहरण के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग आदि और दूर-दराज के क्षेत्र। इस कैमरा में 9,900mAh की बैटरी लगी है। यह 7.6W सोलर पैनल से लैस होकर आता है। कंपनी का कहना है कि इंसानी सहायता के बिना इसे पावर मिलती रहती है और चार्ज करने की आवश्यकता नहीं है।
Wi-Fi कनेक्शन की भी जरूरत इसमें नहीं है। –
कंपनी ने इसमें बिल्ट-इन डुअल 4G सिम सपोर्ट दिया है। यह खुद ही नेटवर्क के बीच स्विच कर लेता है ताकि कनेक्शन बना रहे। यह Mi Home ऐप की मदद से कनेक्ट हो जाता है और रिमोटली मॉनिटर किया जा सकता है। इसमें डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 5MP के सेंसर लगे हैं। यह 3K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। ये कैमरा AI ट्रैकिंग को सपोर्ट करते हैं। इसे कंपनी ने धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान की है जिसके लिए कैमरा को IP66 रेट किया गया है।











