Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयपुलिस उप निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा: आठ अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश निरस्त

पुलिस उप निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा: आठ अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश निरस्त

जयपुर (हि.स.)। पुलिस उप निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 में निर्धारित तिथि तक उपस्थित नहीं होने पर आठ अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए गये हैं। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी किए गए है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान सचिन मित्तल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा उप निरीक्षक पुलिस संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश 9 फरवरी 2024 को जारी कर चयनित अभ्यर्थियों को 26 फरवरी 2024 तक राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र किशनगढ़ अजमेर में अनिवार्य रूप से उपस्थिति देने के निर्देश जारी किए गए थे।

एडीजी मित्तल ने बताया कि निर्धारित अंतिम दिनांक तक उपस्थित होने में असफल रहने के कारण पुलिस मुख्यालय द्वारा 8 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। जिनकी सूची राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Articles

Latest News