Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयइंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने बनाया रिकाॅर्ड, बने 700 विकेट लेने वाले...

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने बनाया रिकाॅर्ड, बने 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज

धर्मशाला (हि.स.)। धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने टेस्ट कैरियर के 700 विकेट पूरे कर लिए हैं।

41 वर्षीय एंडरसन ने कुलदीप यादव की विकेट लेकर यह कारनामा किया है तथा वह विश्व के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सबसे अधिक 700 विकेट लिए हैं। वहीं एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने कैरियर के 700 विकेट पूरे किए हैं।

वहीं अगर टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की करें तो श्रीलंका के स्पिनर मुथैयया मुरलीधरन 800 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के स्पिर रहे शेन वार्न दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 708 विकेट अपने नाम किए हैं।

Related Articles

Latest News