Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रियंका चोपड़ा ने पति और बेटी के साथ किए रामलला के दर्शन

प्रियंका चोपड़ा ने पति और बेटी के साथ किए रामलला के दर्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किये। प्रियंका कुछ दिन पहले अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की होली पार्टी में भी नजर आई थीं। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर कीं।

बुधवार को प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंच गई हैं। उन्होंने राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किये। प्रियंका के साथ उनकी बेटी और पति निक जोनास ने भी रामलला के दर्शन किये। प्रियंका ने इस बार खास ट्रेडिशनल लुक कैरी किया था। प्रियंका पीले रंग की पंजाबी ड्रेस में नजर आईं। वहीं निक जोनास और बेटी मालती ने भी पारंपरिक पोशाक पहनी थी।

प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। अभिनेत्री पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। बाद में निक के आने पर दोनों ने एक कपल के तौर पर रितेश सिधवानी की पार्टी में शामिल हुए थे। इस बीच, प्रियंका जल्द ही फरहान की ”जी लें जरा” में दिखने वाली हैं।

Related Articles

Latest News