Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशउंगली की अमिट स्याही दिखाकर वोटर पा सकेंगे जबलपुर के होटल एवं...

उंगली की अमिट स्याही दिखाकर वोटर पा सकेंगे जबलपुर के होटल एवं रेस्टारेंट में दस प्रतिशत की छूट

जबलपुर में लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने किये जा रहे प्रयासों के सिलसिले में नवाचारी पहल के तहत शहर में स्थित होटलों एवं रेस्टोरेंट में ऐसे सभी मतदाताओं को खाद्य सामग्री में दस प्रतिशत की छूट दिये जाने का फैसला लिया गया है, जो मतदान करने के बाद अपनी उंगली में लगी अमिट स्याही दिखायेंगे। 

जिला व्यापार एवं उद्योग के महाप्रबंधक विनीत रजक ने इस बारे में जानकारी देते हुये बताया कि मतदाताओं को वोट डालने के बाद छूट दिये जाने का यह फैसला होटल एंड रेस्टारेंट वेलफेयर एसोसिएशन जबलपुर ने लिया है। 

जिन होटलों एवं रेस्टारेंट्स में यह छूट दी जायेगी, उनमें होटल सत्य अशोका, होटल नर्मदा जैक्सन, द ओवन क्लासिक, सात्विक रेस्टारेंट, रजवाड़ा बाय ट्रायोमेक्स, झरोखा रेस्टारेंट, प्राइड बाय स्मार्ट, हाइट बाय स्मार्ट, होटल प्रिंस विराज, अनमोल क्लासिक, हाउस ऑफ ब्लेंडस, लापिनोज पिज्जा, द ग्रिल, सोया सॉस बाय द ग्रिल, देशी तड़का, जमघट, वियाना स्पोर्ट्स अरीना, गली पराठे वाली, रंगीला जबलपुर एवं चाय मंत्रालय आदि शामिल हैं।

Related Articles

Latest News