Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनहीं रहेगी वेटिंग की झंझट, यात्रियों के लिए जबलपुर-सीएसएमटी गरीब रथ एक्सप्रेस...

नहीं रहेगी वेटिंग की झंझट, यात्रियों के लिए जबलपुर-सीएसएमटी गरीब रथ एक्सप्रेस में लगे एक्स्ट्रा कोच

जबलपुर (लोकराग)। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच हमेशा ही लगाए जाते रहे हैं।

इसी कड़ी में गर्मियों के मौसम में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के उद्देश्य से जबलपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस में वातानुकूलित थ्री-टायर के दो अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे थे।

लेकिन अब यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने आज 29 मई 2024 बुधवार को एक और अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाने का निर्णय लिया है।‌

गाड़ी संख्या 12187 जबलपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस में अब कुल 21 कोच रहेंगे। यह सुविधा मिलने से जबलपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को प्रतीक्षा सूची से राहत मिलेगी।

Related Articles

Latest News