Friday, July 5, 2024
Homeटॉप न्यूजअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने पूरे किए 600 छक्के

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने पूरे किए 600 छक्के

न्यूयॉर्क (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 600 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि बुधवार को आईसीसी टी 20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की।

रोहित ने 140.54 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 52 रन बनाए। उन्होंने बुधवार को न्यूयॉर्क में 4 चौके और 3 छक्के लगाए, इन तीन छक्कों के साथ ही रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए। हालांकि, चोट लगने के कारण उनकी पारी छोटी रह गई और 10वें ओवर के बाद उन्हें क्रीज छोड़नी पड़ी।

इस मैच के दौरान, सलामी बल्लेबाज विराट कोहली के बाद तीनों प्रारूपों में 4000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने।

37 वर्षीय ने टी 20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ अपनी शानदार पारी के बाद टी 20 आई में 4000 रन भी पूरे किए। वर्तमान में, टी 20 आई में, उनके नाम 144 मैचों में 32.20 की औसत और 139.98 की स्ट्राइक रेट से 4026 रन हैं।

उन्होंने 20 ओवर के प्रारूप में पांच शतक और 30 अर्द्धशतक भी लगाए। रोहित के नाम टेस्ट में 4137 रन, वनडे में 10, 709 रन और टी 20 आई में 4001 रन हैं। दूसरी ओर, कोहली के नाम टेस्ट में 8848 रन, वनडे में 13, 848 रन और टी 20 आई में 4038 रन हैं।

इस मैच में रोहित ने टी20 विश्व कप में 1000 रन भी पूरे किए।

फिलहाल, टी20 विश्व कप में रोहित ने 40 मैचों और 37 पारियों में 36.25 की औसत और 128.48 की स्ट्राइक रेट से 1015 रन बनाए हैं। वह इस बड़े इवेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

मैच की बात करें तो, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का विकल्प चुना। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आयरिश बल्लेबाजों पर दबाव बनाया और आयरलैंड की टीम ने केवल 50 रनों पर 8 विकेट खो दिये। यहां से गेराथ डेलानी (14 गेंदों में 26 रन, दो चौके और दो छक्के) और जोशुआ लिटिल (13 गेंदों में 14 रन, दो चौके) ने शानदार बल्लेबाजी कर आयरलैंड को 16 ओवर में 96 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया।

भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने 3, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2, मोहम्मद सिराज व अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।

97 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, कप्तान रोहित शर्मा (37 गेंदों में 52 रन, चार चौके और तीन छक्के) के अर्धशतक और ऋषभ पंत (26 गेंदों में 36* रन, तीन चौके और दो छक्के) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 12.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

टॉप हेडलाइंस

बिजली कंपनियों का का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...