Saturday, July 6, 2024
Homeटॉप न्यूजलेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे अगले थलसेना अध्यक्ष

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे अगले थलसेना अध्यक्ष

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के अगले थलसेना अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे। वह इस समय उप सेना प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। मौजूदा थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज सी पांडे 30 जून को पदमुक्त हो रहे हैं। उन्हें 31 मई को ही रिटायर होना था लेकिन सरकार ने उनका कार्यकाल एक माह के लिए बढ़ा दिया था।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल, 2022 को भारतीय सेना की बागडोर संभाली थी। उन्हें दिसंबर, 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स (बॉम्बे सैपर्स) में कमीशन मिला था। सीओएएस का पद संभालने से पहले वे वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर थे। उन्हें 31 मई को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 26 मई को लोकसभा चुनावों के दौरान उनकी सेवा में एक महीने के विस्तार को मंजूरी दे दी थी। यह विस्तार उनकी सामान्य सेवानिवृत्ति से एक महीने आगे यानी 30 जून तक रहेगा। यह विस्तार सेना नियम 1954 के नियम 16 ए (4) के तहत दिया गया।

अब एनडीए की नई सरकार का गठन होने के बाद केंद्र सरकार ने मौजूदा सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 30 जून की दोपहर से मानी जाएगी, जब मौजूदा थलसेनाध्यक्ष जनरल पांडे सेवानिवृत्त होंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी इसी साल 15 फरवरी को उप सेना प्रमुख नियुक्त किए गए थे। इससे पहले वह 01 फरवरी, 2022 को सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बनाए गए थे।इससे पहले उन्होंने सेना स्टाफ के उप प्रमुख (सूचना प्रणाली और समन्वय) और IX कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल और अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के छात्र रहे हैं। उन्हें 15 दिसंबर, 1984 को भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से जम्मू और कश्मीर राइफल्स की 18 वीं बटालियन में नियुक्त किया गया था।

उन्होंने ऑपरेशन रक्षक के दौरान चौकीबल में एक बटालियन की कमान संभाली, जो ऑपरेशन राइनो के दौरान मणिपुर में असम राइफल्स का एक सेक्टर था। उन्होंने असम में इंस्पेक्टर जनरल, असम राइफल्स के रूप में भी कार्य किया है। वह भारतीय सैन्य अकादमी में एक प्रशिक्षक के रूप में तैनात रहे हैं। वह सेशेल्स सरकार में सैन्य अताशे और पैदल सेना के महानिदेशक के रूप में तैनात रहे हैं। उन्हें फरवरी, 2020 में IX कोर का कमांडर और अप्रैल, 2021 में सेना स्टाफ (सूचना प्रणाली और समन्वय) के उप प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था।

टॉप हेडलाइंस

हर तीसरा भारतीय फैटी लीवर से प्रभावित, ये मधुमेह और मेटाबॉलिक विकारों का कारण:...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हर तीसरे भारतीय का यकृत वसायुक्त है, जो टाइप 2 मधुमेह और अन्य चयापचय संबंधी विकारों का...

मध्यप्रदेश में आसानी से बनेंगे जाति प्रमाण पत्र, राज्य सरकार ने गठित की समिति

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों के सरलीकरण के लिए अंतर्विभागीय समिति गठित की गई है। अपर...

मध्यप्रदेश को मिला मेलों, त्यौहारों एवं घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ...

मध्यप्रदेश को घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है। प्रदेश को मेलों और त्यौहारों को बढ़ावा देने के...

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर लोग ले सकेंगे मध्यप्रदेश के विशिष्ट पकवानों का स्वाद,...

देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अब लोग मध्यप्रदेश के विशिष्ट पकवानों का स्वाद ले सकेंगे। दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आवासीय...

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर: नाविकों को आपदा मित्र के रूप में किया जायेगा तैनात, बनेंगे...

आगामी त्योहारों एवं सावन माह में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बेहतर इंतजाम सुनिश्चित...

बिजली अधिकारियों को एमडी के निर्देश: शिकायत निवारण, उपभोक्ता संतुष्टि, निर्बाध बिजली आपूर्ति में...

बिजली कंपनी के एमडी ने बिजली अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि शिकायत निवारण, उपभोक्ता संतुष्टि, निर्बाध बिजली आपूर्ति में गंभीरता बरतें।...

जबलपुर को ग्रीन सिटी के रूप में करें विकसित, बिजली की समस्‍याओं का समय...

जबलपुर के नवनिर्वाचित सांसद आशीष दुबे की अध्यक्षता में आज सभी जिला अधिकारियों की कलेक्ट्रेट में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमे कलेक्टर दीपक...

जबलपुर की जिला पंचायत सीईओ ने मिशन कर्मियों को दिए निर्देश, लखपति दीदी योजना...

जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने आज शुक्रवार को आयोजित मध्यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन जबलपुर की बैठक में उपस्थित जिला एवं...

सीएम डॉ. यादव ने चार बड़ी योजनाओं में 2.89 करोड़ हितग्राहियों के खाते में...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज टीकमगढ़ जिले के छिपरी ग्राम की विशाल जनसभा में मध्यप्रदेश में चल रही चार बड़ी योजनाओं में 2.89...