Thursday, October 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशसिवनी में गौवंश के शव मिलने के मामले में कलेक्टर और एसपी...

सिवनी में गौवंश के शव मिलने के मामले में कलेक्टर और एसपी को हटाया, तीसरे आरोपित पर लगी रासुका

भोपाल (हि.स.)। सिवनी में गौवंश के शव मिलने के मामले में कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है।

शनिवार देर रात आदेश जारी कर सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल को हटाकर रीवा नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को सिवनी कलेक्टर बनाया है। वहीं सिंघल को एमडी मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पदस्थ किया गया है। रीवा जिला पंचायत सीईओ डा सौरभ संजय सोनवाने को रीवा नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इधर सिवनी एसपी राकेश कुमार सिंह को हटाकर एआईजी पीएचक्यू पदस्थ की है। उनकी जगह इंदौर देहात एसपी सुनील कुमार मेहता को सिवनी एसपी बनाया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शनिवार देर रात ट्वीट कर लिखा- सिवनी में हुए नृशंस गोवंश हत्याकांड मामले में जिला कलेक्टर एवं एसपी को हटा दिया गया है। घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने सख्त रूख अपनाते हुए जिले में हुई गोवंश की नृशंस हत्या प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। इससे पहेल कलेक्टर जिला दण्डाधिकारी रहने के दौरान क्षितिज सिंघल ने गौवंश प्रकरण में तीसरे आरोपित इरफान मोहम्मद पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) लगाने के आदेश दिया था।

Related Articles

Latest News