Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशसातवें वेतनमान के भेदभावपूर्ण आदेश पर जबलपुर के स्वास्थ्य कर्मियों में रोष

सातवें वेतनमान के भेदभावपूर्ण आदेश पर जबलपुर के स्वास्थ्य कर्मियों में रोष

मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा कर्मचारी संघ के संयोजक वीरेंद्र तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम अधिष्ठाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ज्ञापन देते हुए मांग की गई है कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज में पदस्थ शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविधालय के चिकित्सक संवर्ग को 7वें वेतनमान का वास्तविक लाभ 1/1/2016 से दिए जाने के आदेश प्रसारित किए गए हैं।

वहीं संस्था में पदस्थ अन्य कर्मचारी संवर्गों को उपरोक्त लाभ 1/1/2016 से काल्पनिक वेतनमान देते हुए 1/4 /2018 से वेतनमान लागू किया गया। संस्था के कर्मचारियों को लगभग 27 माह के एरियर्स का वित्तीय नुकसान हो रहा है। सरकार के ऐसे विसंगतिपूर्ण आदेश से मेडिकल कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त हो गया है।

संघ ने चेतावनी दी है कि मेडिकल कॉलेज में पदस्थ स्वशासी कर्मचारियों को भी 1/1/2016 से सातवें वेतनमान लाभ देते हुए 27 माह का एरियर्स दिया जाए। इस दौरान अजय दुबे, अरुण चतुर्वेदी, प्रशांत श्रीवास्तव, साहिल सिद्दीक़ी, रमेश उपाध्याय, विपिन पीपरे, संजय यादव, ओमकार पंगरा, संतराम मरावी, राकेश चौरसिया, अमित विश्वकर्मा, छोटे लाल झरिया, रीतेश शुक्ला, आलोक रोस्ता, ब्रज पुनासे, विनोद सिंह, अमित तंतुवाय, सुरेश बाल्मिक, अनिल समुद्रे, रविंद्र गर्ग, गणेश अहिरवार, हेमंत पांडेय, कृष्ण कुमार पांडे, हेमंत नामदेव, रश्मि वर्मा, अमिता झा, वर्षा विश्वकर्मा, सुकून बाई शर्मा, कमल मुद्गल सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

टॉप हेडलाइंस

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत बिजली कंपनी के सब-स्टेशनों और कालोनियों...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौध-रोपण अभियान...

जबलपुर कलेक्टर ने जारी किया नए कानून के तहत दो माह के लिए प्रतिबंधात्मक...

जबलपुर के जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आने वाले त्यौहारों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा नागरिकों के मौलिक...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय और एयरबस ने एयरोस्पेस शिक्षण और अनुसंधान के...

भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) वडोदरा और एयरबस ने आज भारतीय विमानन क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करने के लिए सहयोग...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को करेंगे जन-सुनवाई, अधिकारियों को उपस्थित रहने...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर में 6 जुलाई को जन-सुनवाई करेंगे। प्रद्युम्न सिंह तोमर 6 जुलाई को सुबह 10 से 12...

बिजली कंपनियों का वार्षिक खेल कैलेण्डर घोषित, महिला खेल और वालीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी...

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने वर्ष 2024-25 के लिए अपना वार्षिक अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल कैलेण्डर घोषित कर...

महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का प्रसिद्ध जागेश्वरनाथ धाम: धर्मस्व मंत्री

बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री...

राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में जोश दिखाएंगे संस्कारधानी जबलपुर के कुराश खिलाड़ी

राज्य स्तरीय 11वीं सब-जूनियर व 10वीं सीनियर कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जुलाई को अशोक नगर में किया जा रहा है, इस...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...