Friday, July 31, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर कलेक्‍टर ने लगाया ‘एक पेड़ माँ के नाम’, पेड़ को दिया...

जबलपुर कलेक्‍टर ने लगाया ‘एक पेड़ माँ के नाम’, पेड़ को दिया ये नाम

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज अपने बंगले में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अभियान में शामिल हुए।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने नीम का पेड़ लगाकर उसे अपनी माँ ‘गंगा’ का नाम दिया। उस पेड़ को उन्होंने ऐसी जगह लगाया, जहां रोज ही उसे आते-जाते देख सकें, उसकी देखभाल कर सकें।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सपत्नीक पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक नागरिक से एक पेड़ माँ के नाम लगाने का आग्रह भी किया है।

Related Articles

Latest News