Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में दुर्गा अष्टमी और नवमीं को रहेगा अवकाश, आदेश जारी

जबलपुर में दुर्गा अष्टमी और नवमीं को रहेगा अवकाश, आदेश जारी

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कैलेंडर वर्ष 2025 में जिले के लिये पूर्व में जारी स्थानीय अवकाश के आदेश में आंशिक संशोधन किया है।

संशोधित आदेश के अनुसार अब कैलेंडर वर्ष-2025 में दुर्गा अष्टमी पर मंगलवार 30 सितंबर को, दुर्गा नवमी पर बुधवार 1 अक्टूबर को एवं दीपावली की भाई दूज पर बुधवार 22 अक्टूबर को जिले में पूरे दिन का स्थानीय अवकाश रहेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानीय अवकाश कोषालयों, उप कोषालयों एवं बैंकों पर प्रभावशील नहीं होंगे।

Related Articles

Latest News