Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशरीवा में स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से कई बच्चे मलबे में दबे, 4 की मौत

रीवा में स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से कई बच्चे मलबे में दबे, 4 की मौत

रीवा (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रीवा में शनिवार काे दर्दनाक हादसा हाे गया। जिले के गढ़ कस्बे में संचालित प्राइवेट पब्लिक स्कूल की जर्जर दीवार गिरने से एक महिला समेत कई बच्चे मलबे में दब गए। इसमें 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

जानकारी अनुसार घटना गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर हुआ । यहां के एक प्राइवेट सनराइज पब्लिक स्कूल की दीवाल ढह गई। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर जाने के लिए निकल रहे थे, उसी समय जर्जर दीवार बच्चों के ऊपर गिरी। जिसमें कई बच्चे और एक महिला भी दब गई। इनमें से चार बच्चे अंशिका गुप्ता (5 वर्ष), मान्या गुप्ता (7 वर्ष), सिद्धार्थ गुप्ता (5 वर्ष) और अनुज प्रजापति की मौत हो गई। अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके में पहुंची। हालात को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय से कलेक्टर प्रतिभा पाल एवं एसपी विवेक कुमार सिंह घटनास्थल पहुंच गए हैं।

Related Articles

Latest News