Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1972 के बाद पहली बार लगातार ओलंपिक...

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1972 के बाद पहली बार लगातार ओलंपिक खेलों में जीते पदक

पेरिस (हि.स.)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को यवेस डी मैनॉयर स्टेडियम में पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक मैच में स्पेन पर 2-1 से जीत दर्ज कर 52 साल बाद ओलंपिक खेलों में लगातार पदक जीते हैं। इससे पहले भारत ने वर्ष 1972 में लगातार पदक जीते थे।

पुरुष टीम द्वारा लगातार ओलंपिक खेलों में पदक जीतने का पिछला उदाहरण मैक्सिको सिटी 1968 और म्यूनिख 1972 में था, जहां दोनों अवसरों पर भारत ने कांस्य पदक जीता था। भारत ने बेल्जियम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला हारने के बाद जर्मनी पर 5-4 से जीत के बाद टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता था।

बतादें कि 2024 ओलंपिक में भारत 6 अगस्त को सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ 2-3 से हार गया, जिससे 1980 के बाद पहले हॉकी स्वर्ण पदक की उसकी उम्मीद समाप्त हो गई थी।

Related Articles

Latest News