Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशब्राह्मण एकता मंच ने लगाया योगेन्द्र दुबे एवं राम दुबे की छवि...

ब्राह्मण एकता मंच ने लगाया योगेन्द्र दुबे एवं राम दुबे की छवि धूमिल करने की साजिश रचने का आरोप

ब्राह्मण एकता मंच जबलपुर के पं. कपिल दुबे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बीडी शर्मा के नाम एक ज्ञापन ब्राह्मण समाज एवं कर्मचारी जगत द्वारा जबलपुर कलेक्टर को हाथों सौपा जा रहा है, जिसमें उल्लेखित है कि ब्राह्मण एकता मंच एवं भगवान परशुराम वंशज संस्था के संस्थापक, संयोजक सदस्य पं. एड. योगेन्द्र दुबे (सेवानिवृत्त कर्मचारी) एवं पं. एड. राम दुबे (सेवानिवृत्त कर्मचारी) अपना संपूर्ण जीवन मानव समाज के हित समर्पित कर दिया है।

लेकिन किसी द्वेष भावना से ग्रसित होकर कथित भ्रष्ट कर्मचारी द्वारा फर्जी दस्तावेजों के मध्यम से योगेन्द्र दुबे एवं राम दुबे की छवि को धूमिल किया जा रहा है। पं. कपिल दुबे ने बताया कि कथित भ्रष्ट कर्मचारी द्वारा योगेन्द्र दुबे एवं राम दुबे के ऊपर भविष्य में घोर व बड़े आपराधिक प्रकरण दर्ज करा कर इन विप्र बंधुओं की सामाजिक छवि को समाप्त करने साजिश की जा रही है।

इस सूचना से संपूर्ण ब्राह्मण समाज के साथ-साथ तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ, मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, अजाक्स, फील्ड वर्क्स कर्मचारी संघ व जबलपुर जिले के हजारों कर्मचारियों में भारी अक्रोष व्याप्त है।

अतः आग्रहपूर्वक मांग की जाती है कि दोनों विप्र बंधुओं के ऊपर फर्जी व गलत प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाये, ताकि भविष्य में इस तरह के कृत्य की पुनरावृत्ति न हो सके और जिससे शासन की भी छवि धूमिल न हो। 

Related Articles

Latest News