Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयआईएमएफ के साथ सहयोग बढ़ाने के तरीके तलाशने को भारत तैयार: वित्त...

आईएमएफ के साथ सहयोग बढ़ाने के तरीके तलाशने को भारत तैयार: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्‍ली (हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रथम उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने मुलाकात की। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि भारत आईएमएफ के साथ अपना सहयोग बढ़ाने के लिए और तरीके तलाशने को तैयार है।

वित्त मंत्रालय ने एक्‍स पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि आईएमएफ की प्रथम उप-प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने यहां केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान गोपीनाथ ने भारत सरकार की ओर से अपनाए जा रहे राजकोषीय समेकन पथ में नीतिगत निरंतरता के लिए वित्‍त मंत्री को बधाई दी।

सीतारमण ने कहा कि भारत आईएमएफ के साथ अपने संबंधों और निरंतर जुड़ाव को बहुत महत्व देता है। अब इसे और आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। भारत सरकार आईएमएफ के साथ सहयोग को बढ़ाने के लिए और अधिक तरीके तलाशने के लिए तैयार है। दूसरी ओर गीता गोपीनाथ ने भारतीय अर्थव्यवस्था की जीवंतता को स्वीकार करने के अलावा आईएमएफ के साथ भारत के संबंधों की मजबूती की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह यह संबंध भारत, आईएमएफ और दुनियाभर के लिए मूल्यवान है।

Related Articles

Latest News