Homeमध्य प्रदेशट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में सतना उप संभाग उत्कृष्ट कार्यदक्षता के लिए मध्यप्रदेश...

ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस में सतना उप संभाग उत्कृष्ट कार्यदक्षता के लिए मध्यप्रदेश में प्रथम

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सतना ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उप संभाग ने उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने का गौरव पाया है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में आयोजित एमपी ट्रांसको के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में सतना को यह पुरस्कार प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी एवं मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य अभियंता केके मूर्ति ने प्रदान किया।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की यह प्रतिष्ठित डॉ. एन. टाटाराव स्‍मृति शील्‍ड सतना को वर्ष 2023-24 में दक्षता प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) के आधार पर पूरे मध्यप्रदेश में सर्वोत्‍कृष्‍ट कार्य निष्पादन हेतु प्रदान की गई है। प्रशस्ति पत्र और शील्ड मुख्य अभियंता संदीप गायकवाड, सहायक अभियंता एमएमबेग, मुकेश विश्वकर्मा एवं रामायण तिवारी ने प्राप्त किया।

Related Articles

Latest News