Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशड्यूटी से लौट रहे लाइनमैन की सड़क दुर्घटना में टूटी कंधे की...

ड्यूटी से लौट रहे लाइनमैन की सड़क दुर्घटना में टूटी कंधे की हड्डी, बाइक से गाय टकराने से हुआ हादसा

अपनी शिफ्ट पूरी कर ड्यूटी से लौट रहे लाइनमैन की बाइक से गाय के टकराने से हुई दुर्घटना में लाइनमैन के कंधे की हड्डी टूट गई। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 21 अगस्त 2024 की रात लगभग 12:15 बजे मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत जबलपुर के कार्यपालन अभियंता उत्तर संभाग के उप संभाग रांझी में पदस्थ लाइन परिचारक राजकुमार सैनी उम्र 58 वर्ष अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था।

लौटते समय गोकलपुर के पास राजकुमार सैनी की बाइक से एक गाय आकर टकरा गई, जिससे लाइन परिचारक राजकुमार सैनी बाइक सहित जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे दिन निजी हॉस्पिटल में एक्सरे करने पर पता चला कि दाहिने हाथ के कंधे की हड्डी टूट गई है। इसके बाद डॉक्टर के द्वारा कच्चा प्लास्टर बांध दिया गया। उसके बाद 5 सितंबर 2024 को हॉस्पिटल में कंधे की हड्डी का ऑपरेशन किया गया।

संघ के मोहन दुबे, अजय कश्यप, लखन सिंह राजपूत, इंद्रपाल सिंह, अरुण मालवीय, पीएन मिश्रा, संदीप यादव, जेपी त्रिपाठी, पवन यादव, महेश पटेल, विनोद दास आदि ने लाइनमैन के इलाज के लिए पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन से सहायता राशि स्वीकृत करने की मांग की है।

Related Articles

Latest News