Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशश्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्रहण किया चार श्रम मंडलों के अध्यक्ष...

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने ग्रहण किया चार श्रम मंडलों के अध्यक्ष का कार्यभार

मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने गुरूवार को श्रम विभाग के अन्तर्गत मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल, मप्र श्रम कल्याण मंडल, मप्र असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल और मप्र स्लेट पेंसिल कर्मकार कल्याण मंडल मंदसौर के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया।

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने मंडल के महत्वपूर्ण कार्यों तथा श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रम उमाकांत उमराव, श्रमायुक्त धनराजू एस, उपसचिव रत्नाकर झा, अपर श्रमायुक्त प्रभात दुबे सहित श्रम विभाग, ईएसआई एवं मंडलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News