Homeमध्य प्रदेशजबलपुर डीईओ ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को जारी किए कारण बताओ नोटिस

जबलपुर डीईओ ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को जारी किए कारण बताओ नोटिस

शिक्षा में गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने आज शुक्रवार को पनागर विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल कालाडूमर तथा मझौली विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल बनखेड़ी का औचक निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान हाई स्कूल बनखेड़ी में एक शिक्षिका बिना अवकाश स्वीकृति के अवकाश पर पाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की डेली डायरी, प्रश्न बैंक, अभ्यास पुस्तिका, छात्र उपस्थिति का ब्यौरा लिया।

उन्होंने बनखेड़ी शाला से अनुपस्थित शिक्षिका तथा विद्यालयीन कार्य अपूर्ण करने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को कारण बताओ पत्र जारी किया है। निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में उपलब्ध प्रयोगशाला, पुस्तकालय, उमंग हेल्थ वेलनेस कार्यक्रम का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Latest News