Tuesday, May 19, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर के स्थानीय निधि विभाग में लाखों के गबन मामले में दो...

जबलपुर के स्थानीय निधि विभाग में लाखों के गबन मामले में दो अधिकारी एवं एक बाबू निलंबित

जबलपुर स्थित स्थानीय निधि ऑडिट विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में हुये अधिक भुगतान और गबन के मामले में कर्तव्यों को गंभीरता से न लेने तथा कार्य संपादन में लापरवाही बरतने पर संभागायुक्त अभय वर्मा ने सहायक संचालक श्रीमती प्रिया विश्नोई को निलंबित कर दिया है।

इसके अलावा कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सीनियर ऑडिटर श्रीमती सीमा अमित तिवारी को निलंबित कर दिया है।

इस मामले में सयुंक्त संचालक के फर्जी हस्ताक्षर करने तथा फर्जी आदेश और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी देयक तैयार कर लगभग 55 लाख रुपये का गबन करने वाले स्थानीय निधि ऑडिट विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-तीन संदीप शर्मा का संचालनालय स्थानीय निधि ऑडिट सेल भोपाल द्वारा निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Latest News