Tuesday, August 11, 2026
Homeआस्थामैहर के शारदा शक्ति धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

मैहर के शारदा शक्ति धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

बसंत पंचमी के अवसर पर मैहर स्थित शारदा शक्ति धाम में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। वाणी, बुद्धि और संगीत की देवी माता शारदा के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे। संभागीय आयुक्त बी.एस. जामोद ने मंदिर प्रांगण का भ्रमण कर व्यवस्थाओं और स्वच्छता का जायजा लिया। श्रद्धालु माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि और विद्या की कामना कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए लगातार स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Latest News