Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबड़ा हादसा, मैहर में 10 फीट गहरी खाई में गिरा ऑटो, 7...

बड़ा हादसा, मैहर में 10 फीट गहरी खाई में गिरा ऑटो, 7 घायल

मैहर. मध्य प्रदेश के मैहर में माँ शारदा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ सोमवार 30 मार्च की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.ताला थाना क्षेत्र के गोविंदगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में ऑटो चालक समेत कुल 7 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के अनुसार, ऑटो (क्रमांक एमपी17 जेडआर 3137) में सवार सभी श्रद्धालु रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमरिया के निवासी हैं. सोमवार को वे मैहर में माँ शारदा के दर्शन करने आए थे.रात करीब 10 बजे मुकुंदपुर मार्ग से अपने गांव लौटते समय चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया.

ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान

हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी.मुकुंदपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला.

रीवा अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक 3 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि 4 की हालत नाजुक बनी हुई है.

ये हुए हैं गंभीर घायल

रवि बुनकर (27) पिता सरजू कोरी.तसम कोल (27) पिता सुखलाल कोल.आशिष बुनकर (24) पिता सरजू कोरी. शिवचंद साकेत (45) पिता रामनाथ साकेत.जांच में जुटी पुलिस मुकुंदपुर चौकी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर असंतुलन हादसे की वजह मानी जा रही है.साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां तो नहीं बैठी थीं.

Related Articles

Latest News