
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ,
व्हाट्सएप- 8959594400
Weekly Horoscope: सोमवार 9 जून से रविवार 15 जून 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह सूर्य प्रारंभ में वृष राशि में रहेगा और 15 तारीख को 1:48 बजे दिन से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा मंगल सिंह राशि में, बुध और बृहस्पति मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, शनि मीन राशि में तथा राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशि
यह सप्ताह अविवाहित जातकों के लिए ठीक है । विवाह की प्रस्ताव आएंगे। धन आने के मार्ग में बाधा हैं, परंतु थोड़ी मात्रा में धन अवश्य आएगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़ा ठीक होंगे। माताजी, पिताजी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य से मदद मिल सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 जून विभिन्न कार्यों हेतु उपयुक्त है। 9, 10 और 11 जून को आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें तथा शुक्रवार को मंदिर के पुजारी जी को सफेद वस्त्रों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आने की उम्मीद है। आपको थोड़ी बहुत मानसिक परेशानी हो सकती है। व्यापार उत्तम चलेगा। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। भाग्य से कोई मदद नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपको संतान से भी सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जून कार्यों को करने के लिए उचित है। 12, 13 जून को आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा। भाग्य से विशेष मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। भाई बहनों के साथ संबंध खट्टे मीठे रहेंगे। कार्यालय में आपको विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। कार्यालय के कार्यों में आपको सतर्क रहना चाहिए। कचहरी के मामले में आप बिल्कुल रिस्क ना लें। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जून कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें और शनिवार को सायंकाल शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपका, आपकी माताजी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मामूली धन आने की उम्मीद है। कचहरी के कार्यों में सफलता के योग कम है। दुर्घटनाओं से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 जून लाभदायक है। 12 और 13 जून को आपको सचेत होकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार की सायंकाल दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी के सम्मुख बैठकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपका और आपकी माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी और जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से विशेष मदद नहीं मिल पाएगी। धन आने का योग है। कार्यालय में आपको सतर्क होकर कार्य करना चाहिए। आपको अपने संतान का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। दुर्घटनाओं से आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जून प्रतिष्ठा दायक है। 14 और 15 जून को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में 12वें भाव में मंगल विराजमान है। जिसके कारण आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं को अल्प प्रयास से समाप्त कर सकते हैं। शुक्र के घर में बैठे सूर्य के कारण आपको भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपके कर्म भाव में बुध और गुरु विराजमान है। जिनके कारण कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार में प्रगति होगी। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 9, 10 और 11 जून को आपको अपने भाई बहनों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपका, आपके पिताजी का और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक है। विवाह के नए-नए प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह भाग्य भी आपका साथ देगा। एकादश भाव में बैठे मंगल के कारण आप शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। 9, 10 और 11 जून को आपको धन हानि के बारे में सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको कार्यालय के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपके सहयोगी आपका पूर्ण सहयोग करेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी को मानसिक कष्ट हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 9,10 और 11 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह भाग्य आपकी मदद करेगा। कार्यालय में आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह जनता में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि नहीं हो पाएगी। आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य रूप से चलेगी। शत्रु आपको तंग करने का प्रयास कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जून कार्यों को करने के लिए फलदायक हैं। 9, 10 और 11 जून को विशेष प्रयास करने पर कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि
इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का तथा आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यालय में आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे। भाई बहनों के साथ संबंध पहले जैसे ही रहेंगे। आपको इस सप्ताह संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 जून कार्यों को करने हेतु परिणामदायक है। 12 और 13 जून को आपको सचेत रहना चाहिए। 9, 10 और 11 जून को आपको धन के मामले में सावधान होना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी तथा पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी माता जी को मानसिक कष्ट हो सकता है। आपको रक्त संबंधी विकार संभव है। सामान्य धन प्राप्त होने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। आपका व्यापार भी ठीक चलेगा। इस सप्ताह आपके लिए 9, 10 और 11 जून कार्यों को करने हेतु उपयुक्त है। 14 और 15 जून को आपको सावधानी से कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन दिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मीन राशि
इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिताजी और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लग्न में बैठे शनि के कारण आपके या आपके जीवनसाथी के कमर या गरदन में दर्द हो सकता है। छठे भाव में बैठे मंगल के कारण आप शत्रुओं को इस सप्ताह आसानी से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह भाग्य से आपको लाभ हो सकता है। भाई बहनों के साथ तनाव रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जून कार्यों को करने हेतु ठीक है। 9, 10 और 11 जून को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।