Friday, April 24, 2026
Homeआस्थाKartik Maas 2024: भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित कार्तिक मास की...

Kartik Maas 2024: भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित कार्तिक मास की आरंभ तिथि और प्रमुख त्यौहार

हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का आठवां माह कार्तिक मास होता है। भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित कार्तिक मास में पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व है। इसके साथ ही कार्तिक मास धन-संपदा प्रदायनी माँ लक्ष्मी और तुलसी पूजा के लिए भी समर्पित है।

इस वर्ष कार्तिक मास का आरंभ शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 से हो रहा है और कार्तिक मास का समापन कार्तिक पूर्णिमा शुक्रवार 15 नवंबर को होगा। कार्तिक मास में स्नान, दान करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है। पूरे कार्तिक मास में सुबह जल्दी उठकर स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

कार्तिक मास में शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा कार्तिक माह में अन्न, ऊनी वस्त्र, तिल, दीपदान, आंवला दान करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक मास में भगवान विष्णु मत्स्यावतार लेकर जल में रहते हैं। ऐसे में कार्तिक के पूरे महीने सूर्योदय से पूर्व नदी या तालाब में स्नान और दान करने से पापों का नाश होता है और बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। सनातन मान्यता है कि देवतागण भी कार्तिक माह में पतित पावनी गंगा में स्नान करने धरती पर आते हैं।

कार्तिक मास के प्रमुख त्यौहार

रविवार 20 अक्टूबर 2024: करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी

बृहस्पतिवार 24 अक्टूबर 2024: अहोई अष्टमी, राधा कुण्ड स्नान

सोमवार 28 अक्टूबर 2024: गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी

मंगलवार 29 अक्टूबर 2024: धनतेरस, प्रदोष व्रत

बुधवार 30 अक्टूबर 2024: नरक चतुर्दशी

बृहस्पतिवार 31 अक्टूबर 2024: लक्ष्मी पूजा, दीवाली, कार्तिक अमावस्या

शुक्रवार 1 नवंबर 2024: कार्तिक अमावस्या

शनिवार 2 नवंबर 2024: गोवर्धन पूजा

रविवार 3 नवंबर 2024: भैया दूज

बृहस्पतिवार 7 नवंबर 2024: छठ पूजा

शनिवार 9 नवंबर 2024: गोपाष्टमी

रविवार 10 नवंबर 2024: अक्षय नवमी

मंगलवार 12 नवंबर 2024: देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह

बुधवार 13 नवंबर 2024: प्रदोष व्रत

बृहस्पतिवार 14 नवंबर 2024: वैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत

शुक्रवार 15 नवंबर 2024: देव दीवाली, कार्तिक पूर्णिमा

Related Articles

Latest News