Sunday, September 8, 2024
Homeआस्थासाप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अप्रैल 2024: यहां पढ़िए कैसा रहेगा नए...

साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अप्रैल 2024: यहां पढ़िए कैसा रहेगा नए विक्रम संवत का पहला सप्ताह

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 8 अप्रैल से रविवार 14 अप्रैल अर्थात विक्रम संवत 2080 शक संवत 1946 के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या से विक्रम संवत 2081 के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल।

ग्रह-गोचर

इस सप्ताह प्रारंभ में चंद्रमा मीन राशि में रहेगा 9 अप्रैल को 8:26 बजे दिन से चंद्रमा मीन राशि मेष राशि में प्रवेश करेगा 11 अप्रैल को 11:47 बजे से वह वृष राशि का हो जाएगा 13 तारीख को चंद्रमा 4:50 बजे शाम से मिथुन राशि में गोचर करेगा। इस पूरे सप्ताह मंगल और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और वक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य प्रारंभ में मीन राशि में रहेगा तथा 13 तारीख को 11:18 बजे रात से मेष राशि में प्रवेश करेगा। वक्री बुध प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा तथा 9 तारीख को 11:15 बजे रात से मीन राशि में वक्री रहेगा।

शुभ मुहूर्त एवं योग

वर्तमान सप्ताह में खरमास चल रहा है, जिसके कारण कोई भी संस्कार जैसे विवाह आदि के मुहूर्त नहीं रहेंगे। दिनांक 13 अप्रैल को रात 11:18 बजे से सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त भी हो जाएगा। खरमास वर्ष में दो बार आता है। पहली बार जब सूर्य मीन राशि में रहते हैं तथा दूसरी बार जब सूर्य धनु राशि में रहते हैं। अपने गुरु के घर में रहने के कारण सूर्य देव गुरु पूजा में व्यस्त रहते हैं, अतः उनके तेज में काफी कमी रहती है। इस कारण से इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

व्रत-त्यौहार

इस सप्ताह 8 अप्रैल को सोमवती अमावस्या है, 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा है और चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ भी हो रहा है। इस सप्ताह 9 तारीख से विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हो रहा है। इस संवत्सर का नाम पिंगल है। इस संवत्सर के राजा मंगल है तथा मंत्री शनि है। इसी दिन डॉ हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है। 10 तारीख को चैती चांद का उत्सव मनाया जाएगा और 11 तारीख को गणगौर तीज है। 9 तारीख को 8:29 बजे दिन से रात अंत तक सर्वार्थ सिद्ध योग भी है।

मेष राशि

इस सप्ताह आपके माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है। आपके जीवन साथी को पेट की कोई बीमारी हो सकती है। धन आने के मात्रा में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको अपनी संतान से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई सामान्य रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अप्रैल शुभ फलदायक है। 9 और 10 अप्रैल को आपके द्वारा जो कार्य किए जाएंगे उसमें आप सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप हर शनिवार शनिदेव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके पास धन आ सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो भारी मात्रा में आपको लाभ हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। माता जी और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी-थोड़ी खराबी आ सकती है। भाग्य सामान्य रूप से आपका साथ देगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 अप्रैल लाभदायक है। 11, 12 और 13 अप्रैल को आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। 9 और 10 तारीख को आपके द्वारा कोई भी कार्य बड़ी सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

मिथुन राशि

इस सप्ताह भाग्य से आपको पहले जैसी ही मदद मिलेगी। धन आने का सामान्य योग है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आप रिस्क नहीं लेना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। माता जी को कुछ मानसिक कष्ट हो सकता है। संतान का सहयोग आपको इस सप्ताह प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 अप्रैल लाभदायक है। 11, 12 और 13 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए। 8 और 14 अप्रैल को आप द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रामरक्षा स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है। 

कर्क राशि

यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक है। भाग्य से आपको काफी अच्छी मदद मिलेगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। कार्यालय में आपको सावधान भी रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपनी संतान का से कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अप्रैल उत्तम और शुभ है। 11, 12 और 13 अप्रैल को आपको धन लाभ हो सकता है। 14 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य बहुत सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

सिंह राशि

इस सप्ताह भाग्य आपकी अच्छी मदद करेगा। भाग्य के कारण आपके कई कार्य पूर्ण होंगे। आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आ सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 अप्रैल उत्तम लाभदायक है। 11, 12 और 13 को आप जो कार्य करना चाहेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए शुभ है। आपके लिए भी ठीक-ठाक है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के उत्तम और कई प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। भाग्य से आपको थोड़ी कम मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिक्स नहीं लेना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है। संतान से आपको कोई विशेष लाभ नहीं होगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 अप्रैल किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त हैं। 8 और 14 अप्रैल को आपको कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। 9 और 10 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी से करना चाहिए अन्थथा नुकसान होने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह तुला राशि के अविवाहित जातकों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको पेट की थोड़ी बहुत पीड़ा हो सकती है। आपके जीवनसाथी का और माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में आपको सफलताएं मिल सकती हैं। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने में बड़ी बाधाएं आएंगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अप्रैल उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने के कई संयोग बनेंगे। व्यापार में गतिविधि होगी। आपको अपनी संतान से सहयोग मिल सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। माताजी और पिताजी को थोड़ा बहुत शारीरिक कष्ट होगा। भाग्य सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 तारीख उत्तम है। 11, 12 और 13 तारीख को आपके सभी कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। आपके सुख में वृद्धि होगी। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता और पिताजी को मामूली शारीरिक कष्ट हो सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। संतान से आपको बहुत उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 अप्रैल उत्तम है। 11, 12 और 13 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रुओं को आपसे भय लगेगा। भाई और बहनों के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। परंतु किसी एक भाई या बहन के साथ संबंधों में दुराव आ सकता है। आपके सुख में वृद्धि होगी। आप सुख संबंधी कोई वस्तु खरीद सकते हैं। आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 अप्रैल उत्तम है। 14 अप्रैल को आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु ब्लड प्रेशर या डायबिटीज में वृद्धि हो सकती है। माता और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब हो सकता है। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना होगा। दुर्घटनाओं से बचने का उपाय करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 तारीख उत्तम है। 11, 12 और 13 तारीख को किए गए सभी कार्य सफल होंगे। इस सप्ताह आपको चाहिए कि घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। धन आने के कई योग बनेंगे। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। भाई या बहनों के साथ तनाव हो सकता है। आपके जीवनसाथी को थोड़ा बहुत कष्ट हो सकता है। शत्रुओं के ऊपर आप का आक्रमण प्रभावी रहेगा, शत्रु परास्त हो जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 8 और 14 तारीख उत्तम है। 8 और 14 को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

संबंधित समाचार

लोकप्रिय

ताजा खबर