
ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400
सोमवार 10 फरवरी से रविवार 16 फरवरी 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह सूर्य 13 फरवरी को 2:14 (AM) बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह 11 फरवरी को 12:12 (PM) बजे कुंभ राशि में गोचर करने लगेगा। इसके अलावा वक्री मंगल मिथुन राशि में, गुरु वृष राशि में शुक्र और वक्री राहु मीन राशि में तथा शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। व्यापार में आपको लाभ होगा। द्वादश भाव में बैठकर शुक्र कचहरी के कार्यों में आपको सफलता दिलाएगा। परंतु उसके लिए आपको पर्याप्त परिश्रम भी करना पड़ेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े अच्छे और थोड़े खराब होंगे। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए उत्तम है। 15 और 16 फरवरी को आपके कार्यों को करने के प्रति सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का और आपके माता जी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी सी मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। एकादश भाव में बैठकर शुक्र आपको धन लाभ दिलायेगा। व्यापार में आपको लाभ होगा। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए उपयुक्त है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लग्न में बैठे हुए मंगल के कारण आप दुर्घटनाओं से बचेंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात जैसा है वैसा ही रहेगा। आपके खर्चों में वृद्धि जारी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा ठीक रहेगी। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 फरवरी किसी भी कार्य हेतु अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपके कार्य करने में थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
कर्क राशि
इस सप्ताह आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। कचहरी के कार्यों में अगर आप सावधानी बरतेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। धन आने का योग है। भाग्य आपका भरपूर से साथ देगा। आठवें भाव में बैठे सूर्य के कारण आपको चाहिए कि आप दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपके लिए 10 फरवरी के दोपहर के बाद से तथा 11 और 12 फरवरी लाभदायक है। 10 फरवरी को दोपहर तक आपको कोई भी कार्य बड़े सचेत होकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
सिंह राशि
इस सप्ताह आपका और आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के पेट में थोड़ी समस्या हो सकती है। आपके जीवनसाथी का व्यवसाय उत्तम चलेग। जीवनसाथी को मानसिक तनाव संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 फरवरी किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। 10, 11 और 12 फरवरी को आपको कोई कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। मामूली धन आने का योग है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के कई प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है। भाग्य आपका सामान्य रूप से साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। आपके शत्रु इस सप्ताह आपका विरोध कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 फरवरी शुभ फलदायक है। 13 और 14 फरवरी को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपका और आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिश्रम करने पर आपको निरंतर सफलताएं मिलेंगी। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करने होंगे। कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपके रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 फरवरी कार्यों को करने के लिए फलदायक है। 15 और 16 फरवरी को आपको कार्यों को करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको अपने संतान से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। सूर्य को शत्रु भाव में होने के कारण आपके माताजी को मानसिक कष्ट हो सकता है। इसके अलावा इस सप्ताह आपको अपने सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 13 और 14 फरवरी परिणामदायक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके भाग्य भाव को सूर्य सप्तम दृष्टि से देख रहा है। अतः भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य से आपके कई कार्य हो सकते हैं। कार्यालय में आपको सतर्क रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 फरवरी हितवर्धक है। 10, 11 और 12 फरवरी को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
मकर राशि
इस सप्ताह आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। भाइयों के साथ संबंध ठीक हो सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा। नवम भाव में बैठा हुआ केतु आपको लंबी यात्राएं कर सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। अगर आप प्रयास करेंगे तो आप शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 फरवरी शुभ है। 10 फरवरी को दोपहर के पहले तथा 13 और 14 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। धन सभी प्रकार के रास्तों से आएगा। आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लग्न भाव में बैठकर बुध आपको व्यापारिक सफलता दिलाएगा। आपके जीवन साथी को भी उनके कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपका व्यापार उत्तम चलेगा। आपको थोड़ा मानसिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको 13 और 14 फरवरी को विभिन्न कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
मीन राशि
इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतने पर आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। विवाह के संबंधों में बाधा आ सकती है। प्रेम संबंधों में आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 15 और 16 फरवरी फलदायक है। 13 और 14 फरवरी को आपको सावधान रहते हुए कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।









