Saturday, May 2, 2026
Homeआस्थाशनि की वक्री चाल बदलेगी जीवन की दिशा- जानें ज्योतिषीय रहस्य और...

शनि की वक्री चाल बदलेगी जीवन की दिशा- जानें ज्योतिषीय रहस्य और राशियों पर प्रभाव

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पाण्डेय,
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ,
व्हाट्सएप- 8959594400

शनिदेव न्याय के देवता, कर्मों के नियंता और जीवन की परीक्षा लेने वाले ब्रह्मांड के सबसे धीमे लेकिन सबसे गहरे प्रभाव वाले ग्रह हैं। शनिदेव अब 2025 में अपनी चाल बदलने जा रहे हैं यानि शनिदेव वक्री हो रहे हैं।

शनिदेव इस वर्ष 13 जुलाई 2025 को सायंकाल 7:04 बजे से मीन राशि में वक्री हो गए हैं और 28 नवंबर 2025 को मार्गी होंगे। इस प्रकार शनि देव 138 दिनों तक वक्री रहेंगे। लेकिन क्या वक्री का मतलब पीछे जाना है? क्या इससे जीवन में अशुभता आती है? या फिर ये एक आत्ममंथन का अवसर है? आज हम जानेंगे कि शनि की वक्री चाल क्या है, इसका ज्योतिषीय रहस्य क्या कहता है और सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

शनि के वक्री होने का यह समय आपके जीवन की दिशा बदल सकता है, हम आपको शनिदेव के कोप से बचने के लिए एक सटीक और आजमाया हुआ उपाय बताएंगे। शनि का वक्री गति (Retrograde Motion) हिंदू ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब शनि वक्री होता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। शनि धीमा, न्यायप्रिय, अनुशासन और कर्म का कारक है। इसके वक्री होने का अर्थ है कि आपके कर्मों का फल देर से या कठिनाई के साथ मिलता है।

शनि के वक्री होने का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

शनि द्वादश भाव में है, इसलिए आपको कचहरी के कार्यों में सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस अवधि में सावधानी से काम करें और अपने काम में निरंतरता बनाए रखें।

वृषभ राशि

आपके जीवन में धन, शिक्षा और दूर की यात्राओं पर असर पड़ेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आपको सलाह दी जाती है कि आप धन प्रबंधन ठीक से करें और अनावश्यक खर्चों से बचें।

मिथुन राशि

कार्यालय में आपको कम सहयोग प्राप्त होगा लेकिन गहरे अध्यात्म से राहत मिलेगी। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। जीवनसाथी को परेशानी हो सकती है। उनसे वाद-विवाद से बचें, वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। आप संयम बनाए रखें और बातचीत में स्पष्टता बरतें।

कर्क राशि

भाई बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव और तकरार हो सकता है। शत्रु परेशान कर सकते हैं। भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा। आपको पारिवारिक सदस्यों से संबंध सुधारने की कोशिश करना चाहिए। संवाद से समाधान मिलेगा।

सिंह राशि

आपकी आत्मा, बच्चों और रोमांटिक संबंधों पर दबाव रहेगा। आप आत्मविश्वास बनाए रखें, प्रेम संबंधों में समझदारी बरतें। कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। धन की कमी रहेगी।

कन्या राशि

स्वास्थ्य, नौकरी और छोटे लोगों से संबंधित मामलों में आपके ऊपर चुनौतियां रहेंगी। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, काम में व्यवस्था बनाए रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी परेशानी आ सकती है। भाग्य से मदद नहीं मिल पाएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी संभव है।

तुला राशि

आपको अपने शत्रुओं से थोड़ी परेशानी हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। भाई बहनों के साथ तनाव से बचें।

वृश्चिक राशि

आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। आपके बच्चों का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। लाभ में कमी आएगी।

धनु राशि

आपकी प्रतिष्ठा और पद-प्रतिष्ठा पर दबाव रहेगा। आप इन संबंधों में सावधानी से निर्णय लें अपने आप को दूसरों के विचारों से बचाएं। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। शत्रु शांत रहेंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है।

मकर राशि

आपकी राशि पर शनि का सीधा प्रभाव होगा। जीवन में धीमापन, बाधाएँ और कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। आप धैर्य रखें, नए काम शुरू करने से बचें। भाग्य आपका कम साथ देगा। 

कुंभ राशि

आपके सुख-सुविधा, आत्मसंतुष्टि और आत्मविश्वास पर शनि के वक्री होने का असर होगा।  अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अकेलापन न बढ़ने दें। इसके अलावा धन आने के मार्ग में बाधाएं आएंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। दुर्घटनाओं से आपको बचाने का प्रयास करना चाहिए।

मीन राशि  

शनि का वक्री होना आपके पारिवारिक जीवन, मानसिक स्वास्थ्य और पिता से संबंध प्रभावित हो सकते हैं। आपको चाहिए कि आप मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान या योग करें। भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपके साथियों का सहयोग नहीं मिल पाएगा।

उपाय

  • शनि के वक्री होने के दौरान नए प्रयासों से बचना चाहिए।
  • धैर्य, संयम और कर्म का महत्व बढ़ जाता है।
  • शनिवार को काले कपड़े, तिल और लोहे से संबंधित दान करने से लाभ होता है।
  • शनि चालीसा का पाठ करने से शुभ फल मिलता है।
  • शनिवार को पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
  • ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • श्रमिकों, बुजुर्गों और बेसहारा लोगों की सेवा करें।
  • दक्षिणमुखी हनुमान जी के सम्मुख शनिवार के दिन कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। 11 आटे के दीपक जलाएं।
  • शनिवार को शनि देव के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें।
Related Articles

Latest News