Monday, July 1, 2024
Homeआस्थाVat Savitri Vrat 2024: अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री व्रत 6...

Vat Savitri Vrat 2024: अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री व्रत 6 जून को

रांची (हि.स.)। अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री व्रत छह जून को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। बहुत से लोग ये भी मानते हैं इस व्रत का महत्व करवा चौथ के व्रत जितना होता है। इस दिन सुहागिनें वट वृक्ष की पूजा करती है। पूजा के दौरान बरगद के पेड़ के नीचे कथा सुनती हैं। वट सावित्री पूजा और व्रत हिंदू चंद्र कैलेंडर के ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।

वट सावित्री व्रत, जिसे सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। छह जून को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीघार्यु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस त्योहार को लेकर ये मान्यता है कि इस व्रत को रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। माना जाता है कि इस व्रत का महत्व करवा चौथ के व्रत जितना होता है। इस दिन व्रत रखकर सुहागिनें वट वृक्ष की पूजा लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य देने के साथ ही हर तरह के कलह और संतापों का नाश करने वाली मानी जाती है।

पंडित रामदेव पाण्डेय ने बताया कि वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि की शुरूआत पांच जून की शाम को पांच बजकर 54 मिनट पर हो रही है। इसका समापन छह जून शाम छह बजकर सात मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए इस साल वट सावित्री व्रत छह जून को रखा जाएगा। वहीं इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त प्रात: 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर होगा। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह उठकर स्नान आदि करके सोलह शृंगार करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं।

मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के दिन विधिवत पूजन करने से महिलाओं अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। पूजा का सामान तैयार करके बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करती हैं और कथा सुनती हैं।

वट सावित्री व्रत की पूजा

उन्हाेंने बताया कि विधि इस दिन महिलाएं प्रात: जल्दी उठकर स्नानादि करके लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें। फिर शृंगार करके तैयार हो जाएं। साथ ही सभी पूजन सामग्री को एक स्थान पर एकत्रित कर लें और थाली सजा लें। किसी वट वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की प्रतिमा स्थापित करें। फिर बरगद के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और पुष्प, अक्षत, फूल, भीगा चना, गुड़ व मिठाई चढ़ाएं। वट के वृक्ष पर सूत लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करें और अंत में प्रणाम करके परिक्रमा पूर्ण करें। अब हाथ में चने लेकर वट सावित्री की कथा पढ़ें या सुनें। इसके बाद पूजा संपन्न होने पर ब्राह्मणों को फल और वस्त्रों करें।

टॉप हेडलाइंस

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस...

देश के 30वें थल सेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के 30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने चार...

सेवानिवृत्त हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली (हि.स.)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दशकों से अधिक की राष्ट्र सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके...

ATPS की विद्युत यूनिट का स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया सतत 300 दिन...

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित...

परिवहन विभाग के चेक पॉइंट पर तैनात होंगे होमगार्ड के जवान, 26 जिलों में...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा...

विराट-रोहित के बाद रवीन्द्र जडेजा ने भी किया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का...

नई दिल्ली (हि.स.)। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

बिजली कंपनी ने एक झटके में नौकरी से निकाले 164 कर्मी, सभी के नाम...

बिजली कंपनी ने एक झटके में 164 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया, इतना ही नहीं वे आगे बिजली कंपनी में दोबारा नौकरी न...

एक जुलाई देश और मध्यप्रदेश के लिए विशेष दिन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कल एक जुलाई का दिन पूरे देश और प्रदेश के लिए एक विशेष दिन...

एमपी के 17 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, प्रदेश में एक्टिव हैं...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून की बौछारें पड़ रही...